भगवान शिव परिवार

भगवान शिव और श्रीदेवी पार्वती एक हैं और हमेशा एक साथ ही रहते हैं। वे अविभाज्य दिव्य जोड़े हैं। ये दोनो हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे आदर्श वैवाहिक संघ के प्रतीक हैं। वे एक छोटे और खुशहाल परिवार में प्रिय बेटे हाथी का सिर रखने वाले भगवान गणेश और छह सिर रखने वाले भगवान कार्तिकेय के साथ रहते हैं। अगर आप उनके चित्रण को करीब से देखो तो आपको भगवान शिव के सिर पर गंगा नदी और उनके गले में  सर्प(कोबरा) दिखाई देगा। भगवान शिव की तीसरी आंख को सभी बुराईयो को नष्ट करने में सक्षम माना जाता है।भगवान शिव यात्रा के लिए बैल (नंदी) का उपयोग करते है और देवी पार्वती शेर का उपयोग करती है। मुशक को भगवान गणेश कि सवारी माना जाता हैं। मोर को भगवान कार्तिकेय कि कि सवारी माना जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें